रानोली में कांवड़ यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत:शिव मंदिर में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की

Spread the love

शिव कांवड़ यात्रा समिति द्वारा आयोजित तीसरी कांवड़ यात्रा का रानोली पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह यात्रा मासी बांध त्रिवेणी संगम से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई थी और चुराडा, नवरंगपुरा तथा राधाकिशनपुरा होते हुए अपराह्न करीब 3 बजे रानोली पहुंची।

यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द का एक अनुपम दृश्य भी देखने को मिला। घाणा चौराहा पर मुस्लिम समाज के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने यात्रियों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था भी की। बस स्टैंड पर भी ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की।

कांवड़ यात्रा नवरंगपुरा रोड, पुराना बाजार और हेतनाथ बाबा मंदिर परिसर से होते हुए ढाबा बालाजी मंदिर पहुंची। यहां स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम से लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा का समापन महाआरती और विशाल भंडारे के साथ हुआ।

यात्रा के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए झिराना पुलिस बल तैनात रहा। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह चाय, पानी और फलाहार की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर कमलेश कुमार बंजारा, नितेश तंवर, नवल किशोर बंजारा, भजन लाल गुर्जर, पूर्ण मीणा, एहसान नदाफी और इमरान खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Posts

ऋषिकेश में जापान के दो साधक बने महामंडलेश्वर:वीरभद्र मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पट्टाभिषेक, सनातन परंपरा से जुड़े

Spread the love

Spread the loveऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का अनूठा आयोजन हुआ। जापान से आए दो साधकों का सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पट्टाभिषेक…

Read more

पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक:महाभारत- भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया श्राद्ध करने की परंपरा कैसे और किसने शुरू की

Spread the love

Spread the loveअभी पितृ पक्ष चल रहा है और आज (30 सितंबर) चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक है। इन दिनों में पितरों को याद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित