
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रानोली में सोमवार को नवनिर्मित मुख्य गेट का लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर प्रिंसिपल कृष्ण कुमार मीणा का सेवानिवृत्ति समारोह भी आयोजित हुआ।
यह मुख्य गेट गांव के भामाशाह मुकेश शर्मा और राकेश शर्मा वैष्णव द्वारा लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से बनवाया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान शिलापट्ट का अनावरण कर और फीता काटकर इसका लोकार्पण किया गया।
प्रिंसिपल कृष्ण कुमार मीणा ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्कूल के विकास कार्यों के लिए 51,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त, भामाशाह ओम गुर्जर ने स्कूल के प्रार्थना स्थल के लिए 6 पंखे दान किए।
समारोह में स्कूल से स्थानांतरित हुए 9 शिक्षकों को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन तेजपाल गुर्जर और दीनदयाल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामलाल मीणा, पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, गोपाल सैनी, प्रिंसिपल बनवारी लाल बुनकर, कठमाणा प्रशासक गणेश चौधरी, छोटू मीणा, पवन स्वामी, सलीम खान, भंवर सिंह गौड़, शिवजी राम सेन, हरजीराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।





