
राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों के पहले फेज के लिए आज सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हो रहे हैं। पहले फेज में 16 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन होंगे। जिला परिषद सदस्यों के लिए जिला स्तर और पंचायत समिति मेंबर के लिए उपखंड स्तर पर नामांकन होंगे।

नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। पंच और सरपंच के लिए 23 अक्टूबर से पहले फेज के नामांकन होंगे। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी पंच-सरपंच चुनाव की अधिसूचना 8 अक्टूबर को ही जारी कर देंगे।





जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य और प्रमुख-प्रधान का पिछला रिजल्ट…

पिछले चुनाव तक राजस्थान में 33 जिला परिषद थीं। अब 41 परिषदों में चुनाव हो रहे हैं।

पिछले चुनाव तक राजस्थान में 33 जिला परिषद थीं। अब 41 परिषदों में चुनाव हो रहे हैं।

पिछले चुनाव तक राजस्थान में 352 पंचायत समितियां थीं। अब 457 में चुनाव हो रहे हैं।

पिछले चुनाव तक राजस्थान में 352 पंचायत समितियां थीं। अब 457 में चुनाव हो रहे हैं।






