
राजस्थान में मानसून आज फिर से एक्टिव होगा। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य में मानसून की बारिश फिर से होगी। आज 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा। सभी शहरों में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही और तापमान में बढ़ोतरी हुई। 10 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।
प्रदेश में बारिश की स्थिति

मौसम की बड़ी अपडेट्स
सामान्य से ऊपर रहेगा तापमान: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 24 सितंबर तक प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश का दौर चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
दिन में गर्मी बढ़ी: राजस्थान में बारिश का दौर थमने के कारण दिन में गर्मी तेज होने लगी है। गुरुवार को पिलानी (झुंझुनूं) में दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही, यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।








