रक्षाबंधन पर भाई बोला- ‘मेरी सांसें बहन की देन’:किडनी डोनेट कर बहन ने भाई को नया जीवन दिया; कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Spread the love

बहन लाली देवी ने भाई को किडनी दान कर नया जीवन दिया

चौगाईं ग्राम पंचायत के रसुलपुरा निवासी 37 साल के राजू मीणा को 31 साल छोटी बहन लाली देवी ने किडनी दान कर नया जीवन दिया है।

साल 2118 में राजू मीणा की दोनों किडनियां हाइपरटेंशन के कारण खराब हो गई थीं। लगभग तीन साल तक कई बड़े अस्पतालों और आयुर्वेद संस्थानों में लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। 12 अप्रैल 2021 को वरिष्ठ डॉ. जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि राजू की जान बचाने का एकमात्र तरीका किडनी ट्रांसप्लांट ही है।

राजू की छोटी बहन के ऑर्गन पूरी तरह मैच हुए

परिवार के सदस्यों, पत्नी और मौसी सहित कई रिश्तेदारों ने अंगदान की इच्छा जताई थी। हालांकि मेडिकल जांच में किसी का भी ऑर्गन मैच नहीं हो पाया, जिससे परिवार की उम्मीदें टूटने लगी थीं। राजू की छोटी बहन लाली देवी ने जांच कराई। सौभाग्य से उनका ऑर्गन पूरी तरह मैच हो गया। दो बच्चों की मां लाली देवी ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने भाई को नया जीवन देने का फैसला किया। इस निर्णय में उनके ससुराल पक्ष का भी पूर्ण सहयोग रहा।

दो बच्चों मां ने भाई को किडनी देकर नया जीवन दिया

जयपुर के अस्पताल में सफल ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद राजू मीणा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। राजू मीणा ने कहा, “मेरी यह सांसें मेरी बहन की देन हैं। उसी के त्याग के कारण आज मुझे रक्षाबंधन पर अपनी कलाई पर राखी सजवाने का सौभाग्य मिल रहा है।”

Related Posts

गांधी ने मांस खाया, वेश्यालय गए, आत्महत्या की कोशिश:‘जेन-जी वाली उम्र’ में क्या कर रहे थे मोहनदास; महात्मा कैसे बने

Spread the love

Spread the loveभूतों से डरने वाला एक शर्मीला लड़का, दोस्त के बहकावे में मांस खाया, बीड़ी के लिए चोरी की, वेश्यालय गए, इंग्लैंड जाकर ‘जेंटलमैन’ बनने की कोशिश और अपनी…

Read more

पेरेंटिंग- हमारे दोनों बच्चे बहुत लड़ते हैं:डांटने-समझाने का कोई असर नहीं, उन्हें विवाद सुलझाना, आपस में प्यार से रहना कैसे सिखाएं

Spread the love

Spread the loveसवाल- मैं 42 साल का हूं। मेरे दो बच्चे हैं- 13 साल का बेटा और 9 साल की बेटी। दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती। सुबह स्कूल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित