गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’

Spread the love

जयपुर शहर के कई क्षेत्रों से नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और उनके समाधान सामने आए हैं। जमनापुरी के गणेश नगर 2 और जगतपुरा के पुरुषार्थ नगर में सड़कों पर बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों, विशेषकर टू-व्हीलर सवारों के गिरने का जोखिम बना हुआ है।

वहीं प्रताप नगर सेक्टर 80 में बंद स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से सुरक्षा का खतरा पैदा हो रहा है, इसी के साथ सेक्टर 28 में कचरा गाड़ी की अनियमितता से स्वच्छता प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर, दुर्गापुरा में धंसे चैंबर और जनता नगर (सोडाला) में खुले ट्रांसफॉर्मर का पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत के जरिए समाधान कराए जाने से निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

बीच सड़क पर बने गड्ढे से खतरा जयपुर के जमनापुरी क्षेत्र के गणेश नगर 2 निवासी विजय चंदेल ने सड़क पर बने गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बीच सड़क पर गड्ढा हो गया है, जिसके कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। कभी भी कोई गाड़ी का टायर उसमें फंस सकता है।

बीच सड़क पर गड्ढा होने से टायर फंसने का डर।

बीच सड़क पर गड्ढा होने से टायर फंसने का डर।

बंद रोड लाइट से गली में अंधेरा प्रताप नगर सेक्टर 80 की रहने वालीं चारुल भागचंदानी ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि खंबे पर लाइट न होने से रात के समय समस्या आती है। इसी के साथ घर के आस-पास बिजली के तार होने की भी समस्या लिखी है, जिससे बारिश के दिनों में करंट का खतरा रहता है।

रोड लाइट और बिजली के तारों की समस्या।

रोड लाइट और बिजली के तारों की समस्या।

टू-व्हीलर वालों के लिए खतरा बना गड्ढा जगतपुरा क्षेत्र के पुरुषार्थ नगर सी. निवासी हीरालाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या साझा की है। हीरालाल ने लिखा कि बीच रोड पर बड़ा सा गड्ढा होने के कारण टू-व्हीलर वालों के लिए खतरा बना हुआ है। कई बार स्कूटी और बाइक से लोग इसमें टायर जाने से गिर गए है।

हादसों को न्यौता दे रहा गड्ढा।

हादसों को न्यौता दे रहा गड्ढा।

खाली प्लॉट में कचरा फैंकने की समस्या प्रताप नगर के सेक्टर 28 से योगेश कुमार धाकड़ ने कचरा गाड़ी नियमित न आने की समस्या पोस्ट की है। योगेश का कहना है कि कृष्णा अपार्टमेंट में कचरे की गाड़ी रोज न आने से काफी समस्या आ रही है।

नगर निगम की कचरा गाड़ी की अनियमितता।

नगर निगम की कचरा गाड़ी की अनियमितता।

चैंबर की समस्या का हुआ समाधान जयपुर के दुर्गापुरा के खवास जी का बाग क्षेत्र निवासी राजकुमार ज्ञामलानी ने नाली का ढक्कन अंदर धंसने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बारिश के कारण कॉलोनी के मेन गेट पर बने चैंबर का कवर अंदर जाने से बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इस समस्या के सामने आने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान किया है।

खवास जी का बाग में हुआ समाधान।

खवास जी का बाग में हुआ समाधान।

खुले ट्रांसफॉर्मर की समस्या का हुआ समाधान जयपुर के सोडाला रोड के जनता नगर निवासी बी. आर प्रजापत की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि बीच बाजार में खुला ट्रांसफॉर्मर लगा होने से लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। इस समस्या पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।

जनता नगर में भी एक क्लिक पर हुआ समाधान।

जनता नगर में भी एक क्लिक पर हुआ समाधान।

दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ जनता नगर, सोडाला रोड के रहने वाले बी. आर प्रजापत ने खुले ट्रांसफॉर्मर की समस्या बताई थी। उन्होंने लिखा था कि बीच बाजार में लगा खुला ट्रांसफॉर्मर खतरा बना हुआ था। हालांकि, समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने समाधान करवा दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

खुले ट्रांसफॉर्मर की समस्या पर तुरंत एक्शन लिया है।

खुले ट्रांसफॉर्मर की समस्या पर तुरंत एक्शन लिया है।

Related Posts

गांधी ने मांस खाया, वेश्यालय गए, आत्महत्या की कोशिश:‘जेन-जी वाली उम्र’ में क्या कर रहे थे मोहनदास; महात्मा कैसे बने

Spread the love

Spread the loveभूतों से डरने वाला एक शर्मीला लड़का, दोस्त के बहकावे में मांस खाया, बीड़ी के लिए चोरी की, वेश्यालय गए, इंग्लैंड जाकर ‘जेंटलमैन’ बनने की कोशिश और अपनी…

Read more

पेरेंटिंग- हमारे दोनों बच्चे बहुत लड़ते हैं:डांटने-समझाने का कोई असर नहीं, उन्हें विवाद सुलझाना, आपस में प्यार से रहना कैसे सिखाएं

Spread the love

Spread the loveसवाल- मैं 42 साल का हूं। मेरे दो बच्चे हैं- 13 साल का बेटा और 9 साल की बेटी। दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती। सुबह स्कूल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित