
राजस्थान में नगर निकायों के पहले चरण (9 सितंबर) के चुनाव के प्रचार का शोर सोमवार शाम 6 बजे थम जाएगा। सभाओं, लाउडस्पीकर और रैलियों पर पाबंदी लग जाएगी। प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनंसपर्क कर सकेंगे। पहले चरण में 163 निकायों में वोटिंग होगी।
कोटा के रामगंज मंडी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार रात दल-बदलुओं को वोट नहीं देने की अपील की। दिलावर ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी बसपा में बिक जाते हैं, कभी कांग्रेस में बिक जाते हैं। अब भाजपा में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा बिकाऊ लोगों को वापस नहीं लेगी। भाजपा श्रेष्ठ और ईमानदार लोगों की पार्टी है।
दिलावर ने कहा- चुनाव में कई निर्दलीय खड़े हो जाते हैं। जैसे-तैसे जीत जाएं तो किसी से 10-20 लाख लपक (बिक जाते हैं ) लेते हैं।
उदयपुर में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा ने अपनी ही पार्टी के नेता से जान को खतरा बताया है। उनका आरोप है कि दिवंगत पूर्व मंत्री खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा के समर्थकों ने उन्हें धमकी दी है। दिव्यानी ने गोवर्धन विलास थाने में FIR भी दर्ज करवाई है।
वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा अलवर शहर में रोड शो करने पहुंचे हैं।
पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTO…

सीएम भजनलाल शर्मा ने अलवर में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद नारियल बांधा।







