नामुंडा की ढाणियों का रास्ता बारिश के चलते डूबा:जलभराव के चलते आवाजाही ठप, ग्रामीण बोले- शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

Spread the love

नामुंडा की घोड़ा वाली ढाणी, जगदीश पटेल की ढाणी और देवालाल जी मेंबर की ढाणी के करीब 70 फीसदी लोगों के लिए एक रास्ता बड़ी समस्या बन गया है। यह रास्ता हरिपुरा को जीवनी गांव से जोड़ता है। बारिश के मौसम में यह पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश में इस रास्ते पर करीब तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है। इससे छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है और ट्रैक्टर जैसे वाहन भी मुश्किल से निकल पाते हैं। इन ढाणियों के लोगों के पास आने-जाने का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रशासन को जानकारी दी है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। टोल फ्री नंबर 181 पर भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन स्थिति अभी भी वैसी ही बनी हुई है। उन्होंने समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित