पीपलू में अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया, 3 टन बजरी भी मिली

Spread the love

पीपलू, 5 घंटे पहले

राजस्थान पुलिस के अवैध खनन और परिवहन रोकने के अभियान के तहत पीपलू थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की और चालक को मौके से गिरफ्तार किया।

एसपी रोशन मीना के निर्देश पर, एएसपी रतनलाल भार्गव और वृत्ताधिकारी विनोद कुमार की देखरेख में थानाधिकारी शिवचरण के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 11 सितंबर को गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।

गश्त के दौरान ग्राम छोटी गहलोद में स्कूल के पास कच्चे रास्ते पर एक महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर चालक ने पुलिस की गाड़ी की बत्ती देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया।

जांच में ट्रॉली में करीब 3 टन अवैध बजरी मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलखुश गुर्जर (31) पुत्र राजाराम गुर्जर के रूप में हुई है, जो मवासीपुरा, थाना बरोनी, जिला टोंक का रहने वाला है।

पुलिस ने महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर मय ट्रॉली (3 टन बजरी सहित) जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 118/2026 धारा 303(2) बीएनएस और 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र (148), कांस्टेबल अमित (804) और चालक टीकाराम (1006) शामिल थे। थानाधिकारी ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज