निवाई, 5 मिनट पहले

निवाई के मुंडिया ग्राम पंचायत में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में सफाई की गई। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा इधर-उधर न फैलाने और आसपास साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।

2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमावत ने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान हर दिन स्वच्छता से जुड़े अलग-अलग काम तय किए गए हैं। इनके जरिए गांव में स्वच्छता, जागरूकता और लोगों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग जगह पर डालें और अपने गांव को साफ रखने में मदद करें।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक कस्तूरी देवी, राधेश्याम वर्मा, उपसरपंच मदन मीणा, श्योजीराम मीणा, वार्ड सदस्य गोवर्धन मीणा और रामकरण मीणा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।




