बनेठा, 3 घंटे पहले

बनेठा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा अभियान।
ग्राम पंचायत बनेठा में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत एक महीने तक कई जनसेवा और जागरूकता कार्यक्रम चल रहे है। । यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्हें इन योजनाओं के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा। जो लोग इन योजनाओं के लिए पात्र होंगे, उन्हें इनसे जोड़कर लाभ दिलाने पर जोर रहेगा।
किसान, महिलाएं, युवा और दूसरे ग्रामीण इस अभियान में हिस्सा लेकर योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे।
ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र मीणा ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाएं। उन्होंने पंचायत स्तर पर होने वाली गतिविधियों में भी शामिल होने को कहा। जितेंद्र मीणा ने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद जनसेवा के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचाना है।




