बड़गांव में वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेला:खेलकूद प्रतियोगिता में टोंक और बड़गांव की टीमों को मिला इनाम, अखाड़ेबाजों ने दिखाए करतब

Spread the love

डबलाना, 6 घंटे पहले

दबलाना क्षेत्र के बड़गांव में बुधवार से शुरू हुआ वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेला गुरुवार को खत्म हो गया। मेले के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवानीपुरा के पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह चौहान और अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा थे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर तिलक लगाकर, माला पहनाकर और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेला कमेटी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान दो दिवसीय मेले में कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें करीब एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में टोंक की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि बड़गांव की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन टीमों को सम्मानित किया गया।

मेले के समापन पर नैनवा से आए अखाड़ेबाजों ने शानदार करतब दिखाए। शाम को रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय मेले का समापन हुआ। मंच का संचालन संत कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रशासक सीताराम वर्मा, उप राजेंद्र योगी, वार्ड पंच छोटू लाल सैनी, इकाई अध्यक्ष दयाराम गुर्जर, मेला समिति अध्यक्ष महावीर मीणा और समाज सेवी रामदेव नेखाड़ी जैसे कई अतिथि मौजूद थे।

Related Posts

टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

Spread the love

Spread the loveटोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी कार्यालय का चपरासी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चपरासी के साथ उसके बेटे को भी तस्करी के आरोपी में पकड़ा गया…

Read more

घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

Spread the love

Spread the loveघाड़ क्षेत्र के कोटड़ा गांव में शनिवार को खेतों में काम कर रहे किसानों को करीब 15 फीट लंबा और 30 किलो वजनी अजगर दिखा। इससे हड़कंप मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

  • October 4, 2026
टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

  • October 4, 2026
घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

बीसलपुर पाइपलाइन टूटने से सिरोही गांव में पानी बर्बाद:स्कूल के सामने सड़क पर बह रहा पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग

  • October 4, 2026
बीसलपुर पाइपलाइन टूटने से सिरोही गांव में पानी बर्बाद:स्कूल के सामने सड़क पर बह रहा पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग