निवाई में गौ सेवकों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ‘गौ माता राष्ट्र माता अभियान’ के तहत मेघराज बोकण के नेतृत्व में दिया गया।

इस दौरान सैकड़ों गौ सेवक अहिंसा सर्किल से शांतिपूर्ण मार्च निकालते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गौ माता के समर्थन में नारे लगाए, जिनमें “जय गौ माता, जय सनातन” प्रमुख थे।
ज्ञापन में गौ संरक्षण के लिए एक प्रभावी नीति बनाने की मांग की गई है। इसमें गोवंश की सुरक्षा और पालन-पोषण की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ गो तस्करी एवं गौ क्रूरता के मामलों में सख्त कार्रवाई की भी मांग शामिल है।
गौ सेवकों ने कहा कि गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






