भीलवाड़ा में क्रेटा से लाखों का डोडा-चूरा जब्त, एक गिरफ्तार:सात प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा था, 2 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद

Spread the love

भीलवाड़ा की पुर थाना पुलिस और डीएसटी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे के हजारी खेड़ा चौराहे पर एक क्रेटा कार से 123 किलो 550 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया। कार सवार अनुज (24) पिता राजेश विश्नोई निवासी भिवानी को गिरफ्तार किया गया, जबकि कार का ड्राइवर विक्रम विश्नोई मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार जब्त डोडा चूरा की बाजार कीमत 18 लाख रुपए है और कार से दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं।

डीएसटी को मिली सूचना के बाद जाब्ता तैनात किया

पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि डीएसटी के हेड कांस्टेबल विजय सिंह को सूचना मिली थी कि चित्तौड़ की ओर से एक क्रेटा कार भीलवाड़ा की ओर आ रही है। सूचना में बताया गया था कि कार में दो बदमाश बैठे हैं और उनके पास कोई अवैध वस्तु हो सकती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे के हजारी खेड़ा चौराहा पर जाब्ता तैनात किया।

पुलिस को देखकर ड्राइवर ने यू टर्न लिया

पुलिस को सूचना के मुताबिक संदिग्ध क्रेटा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने यू टर्न लेकर गाड़ी को घुमाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गाड़ी के आगे स्टॉप स्टिक लगा दी। इससे कार के टायर पंचर हो गए। इसी बीच ड्राइवर मौका पाकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। कार की पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति भी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया।

सात प्लास्टिक के कट्टों में मिला डोडा चूरा

पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की। उसने अपना नाम अर्जुन और कार के ड्राइवर का नाम विक्रम विश्नोई बताया। इसके बाद पुलिस ने क्रेटा कार की तलाशी ली। कार के अंदर सात प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था। डोडा चूरा का वजन करवाने पर कुल 123 किलो 550 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार इसकी बाजार में कीमत 18 लाख रुपए बताई जा रही है।

कार की तलाशी के दौरान उसके अंदर दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। कार सवार अनुज (24) पिता राजेश विश्नोई निवासी भिवानी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा, क्रेटा कार और दोनों फर्जी नंबर प्लेट जब्त कर ली हैं।

तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी

फिलहाल पुलिस इस मामले में अवैध डोडा चूरा की तस्करी के नेटवर्क और उसकी सप्लाई चैन की डिटेल इन्वेस्टिगेशन में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडा चूरा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल, एएसआई यशवीर, हेड कांस्टेबल कालूराम, विजय सिंह, कांस्टेबल राकेश, कन्हैयालाल, असलम, बनवारी, जीतू, घेवर, विक्रम और कमलेश शामिल रहे।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव