
घाड़ थाना पुलिस ने खेत में कुएं से केबल चोरी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 42 मीटर कॉपर वायर बरामद किया है। यह कार्रवाई 25 अगस्त 2026 को की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक टोंक, रोशन मीना (आईपीएस) के दिशानिर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा, पुष्पेन्द्र सिंह और वृत्ताधिकारी वृत्त देवली, मदन लाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। घाड़ थानाधिकारी हरिराम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज सैनी (29 वर्ष), पुत्र छोटुलाल; आिफ उर्फ सोनू (25 वर्ष), पुत्र नन्हे खां; और नोरतमल (28 वर्ष), पुत्र पोलूराम भील के रूप में हुई है। ये सभी देवडावास, थाना घाड़, जिला टोंक के निवासी हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर जगतलन नयागांव भैरुजी की बनी तन नयागांव से कुल 42 मीटर कॉपर वायर (केबल) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8000 रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस द्वारा आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में एसआई रणजीत सिंह, कांस्टेबल आत्माराम (330), कांस्टेबल जीतराम (926) और कांस्टेबल राजेन्द्र (1147) शामिल थे।






