वोटर लिस्ट के नाम पर आए लिंक से रहें दूर:चुनाव से पहले अजमेर पुलिस का अलर्ट, अधिकारी बनकर OTP मांग सकते हैं साइबर ठग

Spread the love

अजमेर में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच साइबर ठग अब चुनावी प्रक्रिया को भी ठगी का हथियार बना सकते हैं। वोटर लिस्ट में नाम देखने, मतदान केंद्र बदलने, वोटर आईडी अपडेट कराने या चुनाव से जुड़ी जानकारी देने के नाम पर लोगों के मोबाइल पर फर्जी लिंक, कॉल और मैसेज भेजे जा सकते हैं। अजमेर पुलिस ने इसे लेकर आमजन के लिए विशेष साइबर एडवाइजरी जारी की है।

वोटर लिस्ट से लेकर इलेक्शन रिजल्ट तक… इन नामों से आ सकते हैं फर्जी मैसेज

पुलिस के अनुसार साइबर ठग सोशल मीडिया या टेक्स्ट मैसेज के जरिए ‘वोटर लिस्ट में नाम देखें’, ‘मतदान केंद्र बदलें’, ‘वोटर आईडी अपडेट करें’, ‘वोटर रजिस्ट्रेशन’ और ‘इलेक्शन रिजल्ट’ जैसे मैसेज भेज सकते हैं। इनके साथ फर्जी लिंक दिया जा सकता है।

लिंक खोलने के बाद ठग लोगों से व्यक्तिगत जानकारी भरने या ओटीपी डालने के लिए कह सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बजाय चुनाव से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत स्रोतों से ही प्राप्त करें।

अधिकारी बनकर कहेंगे- आपका वोटर कार्ड अपडेट होना है

ठगी का एक और तरीका अधिकारी बनकर फोन करना हो सकता है। ठग खुद को चुनाव अधिकारी बताकर वोटर कार्ड के सत्यापन, अपडेट या चुनावी प्रक्रिया का हवाला देकर ओटीपी और दूसरी जानकारी मांग सकते हैं।

एसपी अग्रवाला ने कहा कि किसी भी अधिकारी के नाम पर फोन आने पर भी ओटीपी, पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई एप डाउनलोड करने या स्क्रीन शेयर करने से भी बचें।

चुनावी चंदे के नाम पर QR कोड भेजकर भी हो सकती है ठगी

पुलिस ने चुनावी चंदे के नाम पर आने वाले क्यूआर कोड को लेकर भी लोगों को सावधान किया है। अनजान व्यक्ति या संस्था की ओर से भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और पूरी जानकारी जांच लें। पुलिस ने चुनाव के नाम पर अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे भेजने से भी बचने की सलाह दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-ऑडियो भी जांचे बिना आगे न भेजें

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर मतदान की तारीख, मतदान केंद्र, ईवीएम-वीवीपैट और चुनावी नियमों को लेकर फर्जी वीडियो, ऑडियो और बयान वायरल हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी जानकारी को बिना पुष्टि के शेयर न करें।

संदिग्ध पोस्ट सामने आने पर उसका स्क्रीनशॉट और यूआरएल सुरक्षित रखें और संबंधित प्राधिकरण या पुलिस को इसकी सूचना दें।

ठगी हो जाए तो देर नहीं… 1930 पर तुरंत कॉल करें

पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जरूरत बताई है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो गोल्डन ऑवर में साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। शुरुआती समय में शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ सकती है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव