
आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी टीम के फाइनल में जगह बना ली है। उसका मुकाबला मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

58 मिनट तक स्कोर 3-3 से बराबर था। यहां भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। ऐसे में अभिषेक ने बॉल को डिफ्लेक्ट करके गोल के अंदर पहुंचा दिया। शुरुआती 29 मिनट के खेल में भारत 3-0 से आगे था। लेकिन, पाकिस्तान ने आखिरी के 31 मिनट में 3 गोल करके स्कोर बराबर कर लिया।
जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 12वें दिन गुरुवार को इंडिया ने 2 मेडल जीते हैं। भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है। उसके पास 62 मेडल हो गए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

जानिए किस-किस खेल में गोल्ड आए







