भारत को एशियन गेम्स के 9वें दिन 8 मेडल:जेवलिन में यशवीर को सिल्वर, रोहित को ब्रॉन्ज; श्रीशंकर, गुलवीर और ईशा ने भी जीते सिल्वर

Spread the love

भारत को एशियन गेम्स के 9वें दिन 8 मेडल मिले। यशवीर सिंह ने जेवलिन थ्रो में 85.72 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर और रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीता।

इससे पहले श्रीशंकर मुरली ने लॉन्ग जंप में 8.07 मीटर की जंप के साथ सिल्वर अपने नाम किया। गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में 3 मिनट 36.72 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर जीता।

सोमवार को ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर हासिल किया। पारुल चौधरी ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज, वित्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज और पिंकी बल्हारा ने कुराश के -78 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज जीता।

इन मेडल के साथ भारत के खाते में अब 45 मेडल हो गए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। शूटिंग में भारत के 12 मेडल हो गए हैं, जिसमें 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

ईशा ने शूटआउट में गोल्ड गंवाया

ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर जीता। फाइनल में ईशा और चीन की जियाओ जियारुइक्सुआन के 38-38 पॉइंट रहे। इसके बाद शूटआउट हुआ, जिसमें जियाओ ने जीत दर्ज की। ईशा ने 580 अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। मनु भाकर मेडल इवेंट तक नहीं पहुंच सकीं।

सिल्वर मेडल के साथ शूटर ईशा सिंह।

सिल्वर मेडल के साथ शूटर ईशा सिंह।

पारुल और वित्या को ब्रॉन्ज

  • पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर रेस में 15 मिनट 14.61 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वित्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। उषा ने 1984 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में 55.42 सेकेंड का समय निकाला था। अनू राघवन 55.88 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
  • कुराश में पिंकी बल्हारा ने महिलाओं के -78 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज जीता। सेमीफाइनल में उन्हें साउथ कोरिया की मो सुमिन ने 5-0 से हराया।

हॉकी में बांग्लादेश को 10-0 से हराया

भारत ने पुरुष हॉकी के पूल-A के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को 10-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से 4 गोल किए, जबकि शिलानंद ने 2 और अभिषेक, सुखजीत, जुगराज और मंदीप ने 1-1 गोल किया। भारत पूल-A में टॉप पर रहा और 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पाकिस्तान से खेलेगा।

बॉक्सिंग में 3 मेडल पक्के

  • कपिल पोखरिया ने पुरुषों के 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया के किम गिचाए को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और मेडल पक्का किया।
  • लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया की सियोंग सुयोन को 5-0 से हराया।
  • प्रियंका ने महिलाओं के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इन तीनों के मेडल पक्के हो गए हैं।

Related Posts

24 साल बाद लड़कों से आगे हुई भारत की लड़कियां:एशियन गेम्स में 4 गोल्ड ज्यादा जीते; शूटिंग-एथलेटिक्स में इस बार 9 स्वर्ण का नुकसान

Spread the love

Spread the loveएशियन गेम्स 2026 में भारत का अभियान पूरा हो चुका है। आखिरी दिन घुड़सवारी के दो गोल्ड मेडल इवेंट हैं लेकिन इनमें कोई भारतीय खिलाड़ी शिरकत नहीं कर…

Read more

350 रन बनाने के बावजूद तीसरी बार हारा भारत:रोहित सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने वाले ओपनर; वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज

Spread the love

Spread the loveवेस्टइंडीज ने भारत को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है