छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग:NSUI ने निवाई में निकाली वाहन रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

NSUI कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निवाई में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक विशाल वाहन रैली निकाली गई और उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

यह वाहन रैली अहिंसा सर्किल से शुरू हुई और उपखंड अधिकारी कार्यालय तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी।

NSUI जिलाध्यक्ष हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। ज्ञापन में कहा गया कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर देते हैं।

ये चुनाव छात्रों को अपनी समस्याओं को उचित मंच पर रखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम भी हैं। इसलिए छात्रहित और लोकतांत्रिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल किए जाएं।

रैली में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष निवाई मुकेश सुनारा, शहर अध्यक्ष अजय मधुकर और इकाई अध्यक्ष इंद्रजीत बैरवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुदामा, मोहन, हनुमान, नमोनारायण, दीपू, शिवराज, श्रीराम, हरपाल, सुरेश मीणा, विष्णु, हेमराज, जॉन्टी, राहुल, विक्रम, पहलाद, धर्मेंद्र और मनीष सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लिया।

Related Posts

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते:AAP ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम नशामुक्त कर देंगे

Spread the love

Spread the loveजालंधर में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर रैली में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित