बैंक खाता किराए पर देना या बेचना कानूनी अपराध:राजस्थान ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से किया सचेत

Spread the love

राजस्थान ग्रामीण बैंक की रानोली शाखा ने बस स्टैंड परिसर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक जन-जागरूकता बैठक आयोजित की। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने स्थानीय नागरिकों और ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार के विभिन्न तरीकों के प्रति सचेत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सहायक शाखा प्रबंधक गिरधारी बंसल ने बताया कि किसी भी ग्राहक को लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम या बैंकिंग दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा करने पर व्यक्ति अनजाने में ‘मनी म्यूल’ (साइबर अपराध में प्रयुक्त खाता) की आपराधिक गतिविधियों में फंस सकता है।

बंसल ने चेतावनी दी कि बैंक खाता किराए पर देना या बेचना एक कानूनी अपराध है। खातों का गलत इस्तेमाल होने पर ग्राहक को गंभीर कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक ने ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें किसी भी अनजान कॉल या लुभावने ऑफर के झांसे में न आना शामिल है। ग्राहकों को अपने बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन, ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड किसी से भी साझा न करने की सलाह दी गई।

इसके अलावा, समय पर आवश्यक बैंकिंग अलर्ट प्राप्त करने के लिए खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी हमेशा अपडेट रखने को कहा गया। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम के समापन पर, बैंक प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और बैंकिंग नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। साथ ही, भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी सूचना को संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित