बीसलपुर बांध में 24 घंटे में सिर्फ 2 सेंटीमीटर पानी:कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से आवक धीमी; त्रिवेणी नदी का गेज 10 सेंटीमीटर घटकर 2.60 मीटर पर पहुंचा

Spread the love

बीसलपुर बांध में पानी की आवक धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में बांध के जलस्तर में महज 2 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, त्रिवेणी नदी का जलस्तर भी 10 सेंटीमीटर घटकर 2.60 मीटर पर आ गया है।

बीसलपुर बांध परियोजना के नियंत्रण कक्ष से सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार बांध का जलस्तर 314.04 मीटर दर्ज किया गया। बांध में कुल जलभराव क्षमता का 28.564 टीएमसी पानी मौजूद है। इस मानसून सीजन में अब तक बांध क्षेत्र में 501 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

बारिश थमने से पानी की आवक धीमी

फिलहाल बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश का दौर थम गया है। इसके चलते बांध में पानी की आवक धीमी पड़ गई है। वहीं बारिश की कमी का असर त्रिवेणी नदी के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है। नदी के गेज में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

रविवार को त्रिवेणी नदी का गेज 2.70 मीटर था, जो सोमवार को 10 सेंटीमीटर घटकर 2.60 मीटर रह गया।

12 जुलाई से शुरू हुई थी पानी की आवक

बीसलपुर बांध में पानी की आवक 12 जुलाई से शुरू हुई थी। 12 जुलाई की सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 313.57 मीटर था, जो रात 10 बजे तक 11 सेंटीमीटर बढ़कर 313.68 मीटर हो गया था।

इसके बाद 13 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बांध में 18 सेंटीमीटर पानी और बढ़ा। अकेले 13 जुलाई को दिनभर में बांध के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

छह दिन में 47 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर

पानी की आवक शुरू होने के बाद बीसलपुर बांध में लगातार पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार बीते छह दिनों में बांध के जलस्तर में कुल 47 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अब कैचमेंट क्षेत्र में बारिश थमने के कारण पानी की आवक में कमी आई है।

Related Posts

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

Spread the love

Spread the loveकमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के…

Read more

बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:राज्य का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित; यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Spread the love

Spread the loveबिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है