
सिरोही गांव में बीसलपुर पेयजल योजना की पाइपलाइन पिछले करीब दस दिनों से टूटी हुई है। राजकीय विद्यालय के सामने सड़क पर लगातार पानी बह रहा है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

ग्रामीण राजेश गुर्जर ने बताया कि पाइपलाइन टूटने के बाद से पानी बह रहा है, लेकिन विभाग ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई है। लीकेज के कारण पीने के पानी की बर्बादी हो रही है।
लगातार पानी बहने से सड़क के खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर टीम भेजकर पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पाइपलाइन ठीक नहीं हुई, तो पीने के पानी की समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने विभाग से पक्की मरम्मत की मांग की है।



