
निवाई में महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर अग्रवाल समाज ने एक बैठक की। ये बैठक भंवरलाल सीदडा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जयंती की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

राकेश अग्रवाल और ताराचंद बोहरा ने बताया- 5180वीं जयंती 10 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण से शुरू होगी। इसी दिन सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर लगेगा। शाम को नसियां जैन मंदिर में महिला मंडल सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगा।

निवाई में महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक हुई।
11 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसेन की बड़ी शोभायात्रा निकलेगी। ये शोभायात्रा बड़ा बाजार और अहिंसा सर्किल होते हुए नसियां जैन मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद सामूहिक भोज होगा।
बैठक में भंवरलाल सीदडा, महावीरप्रसाद पराना, राकेश अग्रवाल, ताराचंद बोहरा, मोहनलाल अग्रवाल, रमेशचन्द अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिनेश मंगल, दिनेश गिन्दौड़ी, जिनेश मोटूका, विनोदकुमार जैन, दिनेश कुमार अग्रवाल, मुकेश मित्रपुरा, ताराचन्द भाणजा, रविकांत बौंली, रवि अग्रवाल और मुकेश गिन्दोड़ी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।




