बीदूका से देवधाम जोधपुरिया के लिए 14वीं पदयात्रा रवाना:16 सितंबर को मंदिर में अर्पित होगा पवित्र नेजा, करेंगे सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे के बीदूका गांव से लोक देवता भगवान श्री देवनारायण के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवधाम जोधपुरिया (निवाई, टोंक) के लिए 14वीं पदयात्रा शुरू हुई। यह पदयात्रा गाजे-बाजे और जयकारों के साथ रवाना हुई।

पदयात्रा के मुख्य ध्वज धारक रामोतार हैं। वह पवित्र नेजे (ध्वज) की अगुवाई कर रहे हैं। इस जत्थे में इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हैं। इस दौरान भगवान देवनारायण के जयकारें लगाए गए।

यह पदयात्रा बीदूका से शुरू होकर अलवर, नटनी का बांरा, थानागाजी, जयपुर और निवाई से गुजरेगी। करीब 11 दिनों के पैदल सफर के बाद यह देवधाम जोधपुरिया पहुंचेगी। रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए कई जगहों पर रुकने और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है।

पदयात्रियों का यह जत्था 16 सितंबर को देवधाम जोधपुरिया पहुंचेगा। वहां भगवान श्री देवनारायण के मुख्य मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान पवित्र ध्वज (नेजा) अर्पित कर इलाके में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज