निवाई में भगवान शांतिनाथ का गर्भ कल्याणक दिवस मनाया:आर्यिका विज्ञाश्री बोलीं- जिनेन्द्र भगवान की अर्चना से बढ़कर कोई औषधि नहीं

Spread the love

निवाई के सहस्त्र कूट जिनालय विज्ञातीर्थ गुन्सी में भाद्रपद नवमी पर भगवान शांतिनाथ जी का गर्भ कल्याणक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी का मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक और शांतिधारा की।

कार्यक्रम में श्रेष्ठी कवि चंद्रेश जैन, विमल पाटनी और विमल सोगानी ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी के सामने दीप जलाया।

मीडिया प्रभारी सुनील भाणजा और जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया- आर्यिका विज्ञाश्री माताजी और आर्यिका ज्ञानश्री माताजी के सानिध्य में भगवान शांतिनाथ और देव शास्त्र गुरु की विशेष पूजा अर्चना की गई।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने कहा कि परिचय के बिना प्रेम नहीं होता और प्रेम के बिना आनंद कोसों दूर रहता है। उन्होंने बताया कि संसार और मोक्ष का पूरा व्यवहार विश्वास पर टिका है। विश्वास से ही मित्र और भाईचारे के संबंध बनते हैं।

आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने कहा कि जिनेन्द्र भगवान की अर्चना से बढ़कर कोई दूसरी औषधि नहीं है।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज