बीजेपी में जारी नहीं होगी प्रत्याशियों की लिस्ट!:कैंडिडेट को सीधे सिंबल दे सकती है; कांग्रेस भी विवाद वाली जगहों पर यही फॉर्मूला अपनाएगी

Spread the love

निकाय चुनावों को लेकर भाजपा इस बार नया फार्मूला अपना सकती हैं। पार्टी ने तय किया है कि इस बार प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे जिला कार्यालय बुलाकर सिंबल दिया जाएगा।

जिन संभागों की रायशुमारी हो चुकी है, उनके निकाय प्रभारी को प्रदेश अध्यक्ष का हस्ताक्षर किया हुआ खाली सिंबल देकर क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।

वहीं अब प्रदेश भाजपा कार्यालय में जो नाम फाइनल होंगे, वह संबंधित जिला अध्यक्ष और विधायक को मेल किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित जिला अध्यक्ष और विधायक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को सूचना देंगे और उसे सिंबल देंगे।

कांग्रेस में कई जगह सीधे सिंबल दिए जाएंगे

उधर, कांग्रेस में भी कई जगहों पर सीधे उम्मीदवारों या रिटर्निंग ऑफिसर के पास सिंबल पहुंचाए जाएंगे। विवाद वाली जगहों पर पार्षद उम्मीदवारों के टिकटों की घोषणा की जगह सिंबल ही दिए जाएंगे।

कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को सिंबल भिजवाने शुरू कर दिए हैं। जिलाध्यक्षों को ही स्थानीय राजनीतिक हालात और सियासी समीकरणाों के हिसाब से पार्षद टिकटों की घोषणा का अधिकार दिया है। विवाद वाली जगहों पर टिकट सार्वजनिक करने की जगह उम्मीदवारों को सिंबल देने की रणनीति अपनाई गई है। कांग्रेस ने हर जगह के लिए यह फॉर्मूला लागू करने को बाध्य नहीं किया है।

सीकर के नीमकाथाना में रास्ते की समस्या का हल नहीं निकलने पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

सीकर के नीमकाथाना में रास्ते की समस्या का हल नहीं निकलने पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

भीलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और पूर्व सभापति मंजू चेचानी ने महिला कार्यकर्ताओं को टिकट देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर शनिवार दोपहर 3 बजे तक आत्मदाह की धमकी दी है।

अजमेर की केकड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कमलेश साहू ने भाजपा में शामिल होने के 2 दिन बाद ही यू-टर्न ले लिया। उन्होंने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कांग्रेस में होने का दावा किया। साहू ने कहा- मैं कल भी कांग्रेस का था और आज भी कांग्रेस का हूं। मुझे धमकाकर और दबाव बनाकर ले गए थे और बीजेपी जॉइन करवा दी थी।

धौलपुर की राजाखेड़ा नगर पालिका में वार्ड-22 से सगे भाइयों मुनेंद्र और श्रीकांत ने नामांकन दाखिल किया। अजमेर में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत पत्नी हेमलता गहलोत को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी से बागी होकर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले ज्ञान सारस्वत और उनकी बेटी हर्षिता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म लिया है।

जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में टिकटों के मंथन के लिए पहुंचे नेता।

जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में टिकटों के मंथन के लिए पहुंचे नेता।

देवली, टोंक और नागौर के नामों पर हुआ था विवाद

बीजेपी में अजमेर और उदयपुर संभाग के निकायों को लेकर गुरुवार को मंथन हुआ। अजमेर संभाग में देवली, टोंक और नागौर के निकायों की रायशुमारी के समय विवाद भी सामने आया।

सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने स्थानीय विधायक व जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर चहेतों को टिकट देने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों की आपसी सहमति से टिकट फाइनल किए गए।

देरी और केंद्रीय मंत्री के नहीं पहुंचने पर गुरुवार को बीकानेर संभाग के टिकटों को लेकर मंथन नहीं हो सका था।

Related Posts

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले…

Read more

राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे:संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं; सत्याग्रह पहल शुरू की, लोगों से जुड़ने की अपील

Spread the love

Spread the loveराहुल गांधी ने शनिवार को X पर वीडियो शेयर कर लोगों से सत्याग्रह पहल में जुड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय और अपने हक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव