प्रभुलाल सैनी बोले-टिकट बंटवारे में किसी का दबाव नहीं:सीएम का साफ संदेश है- जिताऊ को टिकट दें, 29 अगस्त तक 90% सीटें घोषित हो जाएंगी

Spread the love

राजस्थान में हो रहे 309 निकायों के चुनावों को लेकर बीजेपी में टिकट बंटवारें पर मंथन लगातार जारी है। बीजेपी में जयपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति का प्रभारी और जयपुर नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त हुए नेता प्रभुलाल सैनी ने कहा है कि 29 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटें घोषित हो जाएगी। जहां छोटा-मोटा विवाद रहता है, वहां हर हाल में 30 अगस्त तक और उससे पहले टिकटों का ऐलान हो जाएगा।

उन्होंने कहा- पार्टी अपने स्वभाव के आधार पर ही काम कर रही हैं। दबाव के आधार पर बिल्कुल भी न तो पार्टी काम कर रही है और न ही आगे काम करेगी।

दरअसल, इन चुनावों में बीजेपी के लिए बड़े निगम खासतौर पर जयपुर नगर निगम जीतना प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। जयपुर निगम क्षेत्र से सीएम भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक आते हैं। वहीं, जयपुर संभाग में जयपुर के साथ अलवर नगर निगम, 12 नगर परिषद और 77 नगर पालिकाएं आती हैं।

ऐसे में पार्टी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रभुलाल सैनी को जिम्मेदारी दी है। चुनावों में जयपुर संभाग में कितने आवेदन आए, किन-किन बड़े नेताओं ने आवेदन किए, टिकट बंटवारे का क्राइटेरिया क्या रहेगा और टिकट बंटवारें में बड़े नेताओं की कितनी दखल है। इन तमाम मुद्दों पर बीजेपी नेता प्रभुलाल सैनी ने दैनिक भास्कर से बात की।

पढ़ें पूरा इंटरव्यू…

बीजेपी नेता प्रभुलाल सैनी को जयपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति का प्रभारी और जयपुर नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

बीजेपी नेता प्रभुलाल सैनी को जयपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति का प्रभारी और जयपुर नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सवाल- आपके पास किस तरह के आवेदन आ रहे है और अब तक कितने आवेदन आ चुके हैं?

प्रभुलाल सैनी- पूरे संभाग में हमारे पास अभी तक 5 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों में 50 प्रतशित से ज्यादा युवा उम्मीदवार हैं। उनकी दक्षता, योग्यता को देखा गया है। जो टिकट मांग रहे हैं, उनके विजन को भी हम देख रहे हैं। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में न्यू जनरेशन (जेन-जी) को चुनावी प्रक्रिया में भी साथ लेंगे और पार्टी ने मन बनाया है कि वह अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिनिधित्व देने का काम करेगी।

सवाल- महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात चल रही है, उनके कितने आवेदन आपको मिले हैं?

प्रभुलाल सैनी- देखिए हमें महिलाओं के सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। क्वॉलिफिकेशन के हिसाब से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एलएलबी, एलएलएम, आईआईटीयन योग्यताधारी महिला कार्यकर्ताओं के आवेदन हमें मिले हैं। निश्चित रूप से हम उनकी भावनाओं को ध्यान में रखेगे।टिकट वितरण में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हैं, लेकिन यह पार्टी स्तर पर तय होगा।

हमारी कोशिश है कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से जयपुर, अलवर सहित अन्य निकायों में महिलाओं को अधिक से अधिक मौका देने की है। इसी दिशा में हम एक्सरसाइज कर रहे हैं।

सवाल- पार्टी में टिकट वितरण की क्या व्यवस्था है? फाइनली टिकट कहां फाइनल होंगे।

प्रभुलाल सैनी- देखिए टिकट वितरण की कोई नई व्यवस्था नहीं है, यह व्यवस्था पहले से चली आ रही है। धरातल पर पहले हम पता कर रहे हैं। मंडल से लेकर बूथ तक कार्यकर्ताओं जाते हैं। वहां से जो फीडबैक आ रहा है। उसको आधार मानते हुए जिला अध्यक्षों के माध्यम से पैनल आएंगे। विधायक, सांसद का पैनल भी आएगा।

हमारे जो सीनियर कार्यकर्ता हैं, जिन्होने पार्टी मे बहुत काम किया है। उनसे भी हम बात करके फीडबैक ले रहे हैं। इसलिए हमें ऐसा लगता है कि सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे तो अच्छे परिणाम आने की उम्मीद बनी हुई हैं।

प्रभुलाल सैना का कहना है कि जो सबको साथ लेकर चले पार्टी को आगे बढ़ाए। उनका चयन कर रहे।

प्रभुलाल सैना का कहना है कि जो सबको साथ लेकर चले पार्टी को आगे बढ़ाए। उनका चयन कर रहे।

सवाल- जो लोग कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए है, उन्हें भी मौका दिया जाएगा?

प्रभुलाल सैनी- देखिए, हम तो वो देखेंगे कि जिस दिन आवेदन हुआ है, क्या वह भारतीय जनता पार्टी में है। अगर है तो ऐसे लोगों को भी आवेदन करने का अधिकार है। अब यह पार्टी का फैसला है कि उनका टिकट देना है कि नहीं देना है। लेकिन आवेदन वह सभी व्यक्ति कर सकते हैं जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। जरूरी नहीं है कि सबको टिकट मिलेगा। जरूरी हुआ तो ऐसे लोगों को पर भी पार्टी विचार कर सकती है।

सवाल- जिस संभाग और निगम की आपके पास जिम्मेदारी है, वहां से सीएम, डिप्टी सीएम आते हैं। क्या आप किसी तरह का दवाब महसूस कर रहे है?

प्रभुलाल सैनी- देखिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिल्कुल स्पष्ट कहा है टिकट उसको दो, जो जीतने वाला हो। चुनाव वही जीतेगा, जिसको आप लोग सर्वसम्मति से खोजबीन करके टिकट देंगे। टिकट देने में पारदर्शिता हो, कोई भेदभाव नहीं हो। हां सामाजिक और जातिगत समीकरण जरूर देखना है। प्रत्याशी का पिछला इतिहास हमको देखना हैं।

वहीं, इन परिस्थितियों के बाद मैं कहना चाहता हूं कि पार्टी अपने स्वभाव के आधार पर ही काम कर रही हैं। दबाव के आधार पर बिल्कुल भी न तो पार्टी काम कर रही है और न ही आगे काम करेगी। बीजेपी का बहुत बड़ा परिवार हैं। अगर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही दवाब मे काम करेगी तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

इसलिए हम और सारी पार्टी ऐसे लोगों का चयन करने का प्रयास कर रही है। जो सबको साथ लेकर चले, पार्टी के नीति सिद्धांत को आगे बढ़ाए और विकास के क्षेत्र में अच्छा काम करें। ऐसे लोगों का चयन करने का काम हमारी समिति कर रही है।

सवाल- कब तक उम्मीद की जाए कि टिकटों की लिस्ट आ जाएगी?

प्रभुलाल सैनी- देखिए जयपुर में 27 से 29 अगस्त तक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उसमें प्रभारी, सह प्रभारी, विधायक, सांसद, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई हैं। बैठक में आने वाले सभी प्रस्तावों की समीक्षा होगी और समीक्षा होने के बाद फैसला होना शुरू हो जाएगा। 29 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटें घोषित हो जाएगी। जहां छोटा-मोटा विवाद रहता है, वहां हर हाल में 30 अगस्त तक और उससे पहले टिकटों का ऐलान हो जाएगा।

Related Posts

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले…

Read more

राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे:संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं; सत्याग्रह पहल शुरू की, लोगों से जुड़ने की अपील

Spread the love

Spread the loveराहुल गांधी ने शनिवार को X पर वीडियो शेयर कर लोगों से सत्याग्रह पहल में जुड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय और अपने हक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव