बालेर में क्षत्रिय युवक संघ का शिविर पूरा:अनुशासन और क्षात्र धर्म का संकल्प; सामाजिक एकता पर जोर

Spread the love

बालेर में क्षत्रिय युवक संघ का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूरा।

सवाई माधोपुर के बालेर मेंक्षत्रिय युवक संघ, प्रांत टोंक-सवाई माधोपुर का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर पूरा हो गया। यह शिविर ठिकाना बालेर में आयोजित किया गया था।

इसमें टोंक और सवाई माधोपुर प्रांत के अलग-अलग इलाकों से आए सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। चार दिन के इस शिविर में युवाओं को शारीरिक और मानसिक अनुशासन, संघ के नियम, आत्मनिर्भरता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि संघ का मकसद समाज की बुराइयों को खत्म करना, अच्छे चरित्र बनाना और सामाजिक एकता लाना है। सभी युवाओं ने जीवनभर क्षात्र धर्म पर चलने का संकल्प लिया।

शिविर में बाड़मेर से राम सिंह आकरदा, टोंक से गोविंद सिंह पलाई, कुचामन सिटी से देवेंद्र सिंह राठौड़ और सीकर से सुरेंद्र सिंह जसपुरा ने प्रशिक्षक के तौर पर युवाओं को गाइड किया।

इस मौके पर बालेर के पूर्व जागीरदार मानवेन्द्र सिंह, भगवत सिंह जादौन, भंवर सिंह राजावत, पूरण सिंह बांगड़दा, लखपत सिंह जादौन, चेतन सिंह, रूपेन्द्र सिंह, गोल्डी बना, सोमराज सिंह, अजय सिंह, विनोद बना बागोरा, हैमंत सिंह और विष्णु सिंह समेत इलाके के कई खास लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज