
बीजेपी कार्यालय में निकाय चुनावों को लेकर राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद संगीता यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर फीडबैक लिया।
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव शनिवार को टोंक पहुंचीं। उन्होंने भाजपा कार्यालय में निकाय कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की।
बैठक में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का चेयरमैन बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने पर जोर दिया गया। वहीं, पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए डेमेज कंट्रोल पर भी चर्चा हुई।

बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद संगीता यादव (बीच में)।
‘भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है’ बैठक के बाद भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने मीडिया से बातचीत कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं मानती। पार्टी हर चुनाव पूरी गंभीरता के साथ लड़ती है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में है।
टोंक की समस्याओं पर बोलीं- सीवरेज और आवारा पशु प्राथमिकता संगीता यादव ने टोंक शहर की समस्याओं को लेकर कहा कि शहर में प्रवेश करते ही जगह-जगह कचरे के ढेर और चौक नालियों का पानी सड़कों पर बहता दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीवरेज और आवारा पशुओं की समस्या को अपने संकल्प पत्र में प्राथमिकता दी है।
पूर्ववर्ती सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के प्रस्तावों में विधानसभा या जिले को देखकर भेदभाव नहीं किया जाता। इसके लिए स्थानीय विधायक को भी मेहनत करनी होती है।
टिकट को लेकर बोलीं- दावेदारी सबका अधिकार टिकट वितरण को लेकर संगीता यादव ने कहा कि टिकट की दावेदारी करना सभी का अधिकार है, लेकिन टिकट किसी एक कार्यकर्ता को ही मिलता है। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करना चाहिए।
ये रहे मौजूद बैठक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, सहप्रभारी शक्ति सिंह, निकाय प्रभारी प्रकाश लाडवा, प्रीति शर्मा, केदार मीणा, देवेंद्र राठौड़, प्रदीप मोरण, अनमोल तोमर, रतन तिवारी, संजीव भारद्वाज, महेंद्र खेड़ला, कमल मीणा, रानू पाराशर, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष एवं निकाय संयोजक शैलेंद्र चौधरी और मीडिया प्रभारी कमलेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।




