
सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल, बस्सी में शनिवार को शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। इस दौरान कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स ने टीचर्स की भूमिका निभाई। उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाया और व्यवस्थाएं भी संभालीं। स्टूडेंट्स ने टीचर्स के काम और जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश की।
इसी के साथ जन्माष्टमी के मौके पर स्टूडेंटस ने भगवान कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं को झांकियों के जरिए दिखाया। कक्षा 4 के छात्र हिमांशु गुर्जर ने कृष्ण और कक्षा 6 की निशा गुर्जर ने राधा का रूप धारण किया। उन्होंने राधा-कृष्ण की झांकी का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई।
प्रिंसिपल कुसुम कौशिक और वाइस प्रिंसिपल आत्माराम रैगर ने स्टूडेंट्स को गुरुजनों के बताए रास्ते पर चलने और शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य ज्योया अमरीन खान, चांदमल मीणा, प्रतिभा जैन, पप्पू लाल वर्मा, रमेश घायल, राजीव योगी, निर्मल कुमार शर्मा, मीनाक्षी गुर्जर, जयकिशन चौहान, धर्मेंद्र चौधरी, केशव पारिक और प्रतीक शर्मा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।




