खेड़ीमानपुर में बिना सूचना बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान:भाजपा नेता ने अधिकारियों से शिकायत की, बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग

Spread the love

खेड़ीमानपुर, मंडालिया, बस्सी और सिरस समेत आसपास के कई गांवों में बिजली विभाग के कामकाज से ग्रामीण नाराज हैं। उनका आरोप है कि विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली सप्लाई बंद कर देता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

भाजपा नेता जगराम मीणा ने बताया कि मौसम बदलने के साथ बिजली की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में अचानक बिजली बंद होने से घरों, दुकानों और किसानों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस के लिए बिजली काटनी हो, तो विभाग को पहले से जानकारी देनी चाहिए।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बंद होने के बाद जब वे सिरस ग्रिड के कर्मचारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश करते हैं, तो कोई फोन नहीं उठाता। इससे उन्हें यह पता नहीं चल पाता कि बिजली कब आएगी और कटौती का कारण क्या है।

जगराम मीणा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बिना सूचना के बिजली कटौती बंद की जाए। साथ ही, मेंटेनेंस या जरूरी काम के दौरान उपभोक्ताओं को समय पर सूचना दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के फोन नियमित रूप से उपलब्ध रहने चाहिए।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली सप्लाई से जुड़ी समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने विभाग के बड़े अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देकर नियमित और सही बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज