बनेठा में जलझूलनी एकादशी पर निकली शोभायात्रा:कल्याण महाराज सहित विभिन्न मंदिरों के ठाकुरजी ने विमान में बैठकर किया जलविहार

Spread the love

बनेठा, 4 घंटे पहले

बनेठा में जलझूलनी एकादशी के मौके पर मंगलवार को धार्मिक उत्साह का माहौल दिखा। श्री कल्याण महाराज सहित अलग-अलग मंदिरों के ठाकुरजी को विमान में बिठाकर डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भजनों पर नाचते-गाते हुए तालाब पहुंचे।

शोभायात्रा दोपहर बाद कोठी मैदान से शुरू हुई। आगे श्रद्धालु झालर और शंख बजाते हुए चल रहे थे, जबकि पीछे सैकड़ों श्रद्धालु थे। बनेठा तालाब पहुंचने पर वैदिक मंत्रों के साथ ठाकुरजी को जलविहार कराया गया।

इसके बाद पूजा और आरती की गई। जलविहार के बाद सभी मंदिरों के डोले जुलूस के रूप में वापस अपने-अपने मंदिर पहुंचे। जलझूलनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा।

सुरक्षा के लिए पुलिस स्टाफ तैनात रहा। इस दौरान सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, एएसआई भवानी शंकर, हेड कांस्टेबल किशन लाल सहित बनेठा थाना पुलिस स्टाफ मौजूद था।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में चीन के 169 गोल्ड, भारत के 21:आबादी बराबर फिर 8 गुना का फर्क कैसे; आखिर कमी कहां रह जाती है

  • October 5, 2026
एशियन गेम्स में चीन के 169 गोल्ड, भारत के 21:आबादी बराबर फिर 8 गुना का फर्क कैसे; आखिर कमी कहां रह जाती है

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026