पीपलू नगरपालिका उपाध्यक्ष बने भाजपा के राजेश शर्मा:समर्थन में 12 वोट मिले; कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जताई खुशी

Spread the love

पीपलू, टोंक। 3 घंटे पहले

पीपलू नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के राजेश शर्मा जीते।

पीपलू नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजेश शर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

इस चुनाव में कुल 20 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इनमें से राजेश शर्मा को 12 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हेमराज डोई को 8 वोट मिले। वोटिंग के तुरंत बाद हुई गिनती में चुनाव अधिकारी ने राजेश शर्मा को विजेता घोषित किया।

जीत की घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष पद का सर्टिफिकेट दिया। नतीजे आते ही उपखंड कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे चलाए।

जीत के बाद नए उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने संगठन, बड़े नेताओं और सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह जीत नगर पालिका क्षेत्र की जनता के भरोसे और पार्षदों के सहयोग से मिली है।

राजेश शर्मा ने बताया कि शहर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है