निवाई, 4 घंटे पहले

अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयंती की तैयारियों को लेकर निवाई में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भंवरलाल सीदड़ा ने की। बैठक में जयंती के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

10 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण
प्रधानाचार्य राकेश अग्रवाल और ताराचंद बोहरा ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती का शुभारंभ 10 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण के साथ होगा। सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शाम को नसियां जैन मंदिर में महिला मंडल सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगा।
इसी तरह 11 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसेन की विशाल शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा नसियां जैन मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद पूरे अग्रवाल समाज का सामूहिक स्नेह भोज होगा।
ये रहे मौजूद
बैठक में भंवरलाल सीदड़ा, महावीरप्रसाद पराना, प्रधानाचार्य राकेश अग्रवाल, ताराचंद बोहरा, मोहनलाल अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिनेश मंगल, दिनेश गिंदौड़ी, जिनेश मोटूका, विनोदकुमार जैन, दिनेश कुमार अग्रवाल, मुकेश मित्रपुरा, ताराचंद भाणजा, रविकांत बौंली, रवि अग्रवाल और मुकेश गिंदौड़ी सहित कई लोग मौजूद थे।






