
बनेठा कस्बे में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में झांकी सजाई गई।
बनेठा कस्बे में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में झांकी सजाई गई। पर्व के मौके पर बनेठा के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और फूलों से सजाया गया।
कस्बे के तेजाजी महाराज मंदिर, कल्याण महाराज मंदिर, मालियों का मंदिर और गोपाल जी मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इन झांकियों में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को खूबसूरती से दिखाया गया। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे।
जन्माष्टमी के मौके पर मंदिरों में दिनभर धार्मिक माहौल था। शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। भजन-कीर्तन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए। मंदिरों की आकर्षक सजावट और झांकियों ने श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित किया।

बच्चों ने कृष्ण जन्ममोत्सव की झांकी सजाई।
देर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूंजने लगा।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे बनेठा कस्बे में उत्सव का माहौल था। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। देर रात तक मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे और पूरा कस्बा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंजता रहा।





