जन्माष्टमी पर गोपालजी मंदिर में बिजली की झालरों से सजावट:भजन-कीर्तन के साथ दही हांडी फोड़ी, कृष्ण लीला की झांकियां देखने मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

Spread the love

बीती मध्य रात को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर हांडी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ।

टोंक जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। घरों में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं और बिजली की झालरों से सजावट की गई। श्रीकृष्ण के बाल रूप और उनकी अलग-अलग लीलाओं की सजीव झांकियां देखकर लोग खुश नजर आए।

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों और कार्यक्रम स्थलों पर हाथी-घोड़ा पालकी और जय कन्हैया लाल के जयकारे सुनाई दिए। इसके बाद भगवान का पंचामृत से अभिषेक और आरती की गई। श्रद्धालुओं को पंजीरी का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान भजन और कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

टोंक जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सजाई गई श्री कृष्ण की झांकी।

टोंक जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सजाई गई श्री कृष्ण की झांकी।

गोपालजी मंदिर में बिजली की झालरों से सजावट

भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक गोपालजी मंदिर और चंदनचौक को बिजली की झालरों से सजाया गया।

राजयोग भवन में राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाते हुए दिखाया गया। यह झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-4 में भी जन्माष्टमी पर आकर्षक झांकी सजाई गई। यहां भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। विनोद शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे बड़ी संख्या में लोग श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे।

जिला मुख्यालय पर राजयोग भवन में भगवान श्री कृष्ण को पालने में झुलाते हुए की झांकी बेहद मनमोहक लग रही है।

जिला मुख्यालय पर राजयोग भवन में भगवान श्री कृष्ण को पालने में झुलाते हुए की झांकी बेहद मनमोहक लग रही है।

देवचौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्रीदेवनारायण गुर्जर छात्रावास में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। वहीं देवचौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

इन कार्यक्रमों में दही-हांडी, कृष्ण-सुदामा चरित्र का नाटक, कालिया देह नाग-नागिन नृत्य, नंद की पुकार, गोप-गोपी नृत्य, भजन-कीर्तन और मयूर नृत्य सहित कई कार्यक्रम हुए।

टोंक जिला मुख्यालय पर राम कृष्ण में मंदिर भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव में आकर्षक झांकियां सजाई गई, वहीं बेहद आकर्षक डेकोरेशन भी किया गया।

टोंक जिला मुख्यालय पर राम कृष्ण में मंदिर भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव में आकर्षक झांकियां सजाई गई, वहीं बेहद आकर्षक डेकोरेशन भी किया गया।

इन मंदिरों में भी मनाया जन्मोत्सव

सवाई माधोपुर रोड स्थित गिर्राजधरण मंदिर, श्री श्याम मंदिर, भगवान चारभुजानाथ मंदिर, रामकृष्ण मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर काफला बाजार, सीतारामजी मंदिर घंटाघर, मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर, रामेश्वर शिवालय सिविल लाइन, पुरानी टोंक स्थित ठाकुरजी मंदिर, महादेवाली शिवालय और आवां के गोपालजी भगवान मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

इन मंदिरों में आकर्षक सजावट और झांकियां सजाई गईं। रात को भजन संध्या हुई। कई जगह दही-हांडी फोड़ कार्यक्रम भी हुए।

इसके अलावा जिलेभर के अन्य मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों और कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव