निवाई, 2 घंटे पहले

निवाई में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से दशलक्षण महापर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में सन्मति सुंदर श्रावक संस्कार शिविर चल रहा है। इसमें रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता सुनील भाणजा और हितेश छाबड़ा ने बताया – शिविर की शुरुआत ध्यान साधना से हुई। इसके बाद शिविरार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। मंगलाचरण के बाद श्री शांतिनाथ भगवान का अभिषेक, पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा की गई।
200 लोगों ने शिविर में लिया हिस्सा
चातुर्मास कमेटी के विमल जौंला ने बताया कि संस्कार शिविर में करीब 200 शिविरार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी शिविरार्थियों ने गाजे बाजे के साथ दशलक्षण धर्म में उत्तम मार्दव धर्म की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दशलक्षण धर्म पर्व की विशेष पूजा अर्चना की।
आचार्य सुंदर सागर महाराज ने उत्तम मार्दव धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा कि मार्दव का अर्थ मान-अहंकार छोड़कर विनम्रता अपनाना है। उन्होंने बताया कि दशलक्षण पर्व हमें अपने भीतर झांकने, अहंकार त्यागने और सरलता, नम्रता व आत्मशुद्धि के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा देता है।




