
राज्य निर्वाचन विभाग ने निकाय चुनावों को लेकर घोषणा कर दी है। ये चुनाव 9 सिंतबर और 11 सितंबर दो चरणों में होंगे। पीपलू नगरपालिका क्षेत्र में पहले चरण में चुनाव होंगे। इसके बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।



चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। अब इन क्षेत्रों में सरकारी घोषणाओं, नए विकास कार्यों पर रोक रहेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पूरे प्रदेश में एक साथ निकाय चुनाव करवाए जा रहे हैं।






