
बीजेपी कार्यालय पर हुई मीटिंग को संबोधित करते बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल।
निकाय चुनाव को लेकर टोंक बीजेपी कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ जुटने का आव्हान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल बोले- निकाय चुनाव में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पूरी ऊर्जा से चुनावी तैयारियों में जुटें और केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन के बीच जाएं।
बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान साफा पहनाकर भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल का सम्मान और स्वागत करते हुए।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा- संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और हर वार्ड में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाएं। घर घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर चर्चा करें और उनका फीडबैक लें।

जिलाध्यक्ष बोले- चुनाव के लिए तैयार
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा- भाजपा टोंक का संगठन आगामी निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूत संरचना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों के आधार पर भाजपा जनता के बीच पहुंचेगी।
चौहान ने कहा- निकाय चुनाव में पार्टी की विजय के लिए प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनसंपर्क करें, स्थानीय समस्याओं को समझें तथा जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को संगठन तक पहुंचाएं।

बीजेपी कार्यालय पर हुई मीटिंग को संबोधित करते बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान।
वार्ड वार तैयारियों पर हुई चर्चा
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर वार्डवार एवं बूथवार तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, मतदाता संपर्क, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी निकाय चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बीजेपी की चुनावी मीटिंग में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता,राजेन्द्र पराणा,सतीश चंदेल,गणेश माहुर,शंकर लाल ठाड़ा,पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,सरोज बंसल,प्रभारी माधोराम चौधरी,कमल मीणा,मनोज चौधरी,दिनेश दादिया,अनमोल तोमर,देवेन्द्र राठौड़,रानू पारासर,केदार मीणा,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,संतकुमार जैन,जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी,राजेन्द्र राणावत,प्रधान काबरा,बबलू टैंकर,रमाकान्त शर्मा,राजेश शर्मा,रामचंद्र गुर्जर,मंडल अध्यक्ष विष्णु चांवला,भगवान सैनी,नन्दलाल छान,जिला मंत्री हरिराम यादव,बीना छामुनिया आदि मौजूद थे।






