पीपलू में जलझूलनी एकादशी का पर्व मनाया:ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ निकाला जुलूस, ग्रामीणों ने देवविमानों पर फूल बरसाए

Spread the love

पीपलू, 2 घंटे पहले

उपखंड मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को जलझूलनी (देवझूलनी) एकादशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर अलग-अलग मंदिरों से भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवताओं के ठाकुरजी स्वरूपों को सजे हुए देवविमानों में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ तालाब तक ले जाया गया।

जुलूस की शुरुआत मुख्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद हुई। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस के रास्ते में कई जगहों पर ग्रामीणों और व्यापारियों ने देवविमानों पर फूल बरसाए।

श्रद्धालु “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” जैसे जयकारों के साथ भजनों पर झूमते दिखे। कई जगहों पर अखाड़ा मंडल के युवाओं ने अनोखे करतब दिखाए, जो खास आकर्षण रहे।

कस्बे के मुख्य रास्तों से होता हुआ जुलूस स्थानीय तालाब के किनारे पहुंचा। यहां ठाकुरजी का जलाभिषेक किया गया।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है