निवाई, 3 घंटे पहले

निवाई नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के जितेंद्र जैन जीत गए हैं। उन्हें और कांग्रेस प्रत्याशी तनीषा सैनी को बराबर 20-20 वोट मिले थे। इसके बाद लॉटरी निकाली गई, जिसमें जितेंद्र

दूसरी बार बने पार्षद
जितेंद्र जैन दूसरी बार पार्षद बने हैं। वे राजस्थान सरकार में पूर्व मुख्य सचेतक रहे स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन के बेटे हैं। भाजपा संगठन में भी वे लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
जितेंद्र जैन टोंक जिले की निवाई नगरपालिका से भाजपा के उपाध्यक्ष बने हैं। उनकी उम्र 55 साल है। उन्हें 20 वोट मिले थे और लॉटरी से उन्होंने कांग्रेस की तनीषा सैनी को हराया।






