
रक्षाबंधन के अवसर पर शिव शिक्षा समिति, राणोली ने “राखी से रक्षा – एक राखी देश के नाम” अभियान चलाया। इस दौरान पीपलू ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई किशोरियों ने जनसुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया।
संस्था सचिव डॉ. शिवजीराम यादव और जिला समन्वयक पूनम जोनवाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और पुलिस के बीच आपसी विश्वास बढ़ाना था। इसका लक्ष्य समाज की रक्षा में जुटे जवानों का मनोबल बढ़ाना भी था।
किशोरियों ने सीओ कार्यालय पीपलू, पीपलू थाना, झिराना थाना और राणोली पुलिस चौकी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को रक्षासूत्र बांधे, मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र तथा सुरक्षित सेवा की कामना की।
इस अवसर पर सीओ विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल रंगलाल, महिला हेड कांस्टेबल आशा और कांस्टेबल बालू मौजूद रहे। पीपलू थाना इंचार्ज (सीआई) शिवचरण, एएसआई रमेश चंद, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल धीर सिंह, नरेश व विष्णु, महिला हेड कांस्टेबल इंद्रा और महिला कांस्टेबल रोशनी को भी राखी बांधी गई।
झिराना थाना में एएसआई गजराज सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार व विजय कुमार और महिला कांस्टेबल उर्मिला माली ने किशोरियों से राखी बंधवाई।
अभियान में पीपलू से मनीषा प्रजापत, कविता प्रजापत, खुशबू बैरवा; नाथड़ी से मधु बैरवा, कोमल बैरवा; झिराना से खुशी बैरवा और राणोली से मनीषा सैनी व गुड्डी सैनी सहित कई किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान संस्था कार्यकर्ता पूजा, अनीता, मीना, कोमल, दिव्या, सुरेश और गणेश भी उपस्थित थे।






