पनवाड़ा में 2 साल से पानी का संकट:ग्रामीण 3 किमी दूर से ला रहे पानी; आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

देवली की उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनवाड़ के पनवाड़ मोड़ पर पिछले दो वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। यहां करीब 300 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पनवाड़ मोड़ पर पेयजल टंकी बनी होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। टंकी लंबे समय से शोपीस बनी हुई है।

पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए करीब 3 किलोमीटर दूर पनवाड़ पंप हाउस या दोलता मोड़ से पानी लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में दूर से पानी ढोने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

टंकी बनी है, फिर भी नहीं मिल रहा पानी

ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि पनवाड़ मोड़ के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल समस्या से परेशान हैं। क्षेत्र में पानी की टंकी होने के बावजूद लोगों को नियमित जलापूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पेयजल टंकी और व्यवस्था उपलब्ध है तो पानी की सप्लाई शुरू क्यों नहीं की जा रही है।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को पनवाड़ मोड़ की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली के साथ उपखंड अधिकारी रूबी अंसार के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से पनवाड़ मोड़ पर जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करवाने की मांग की।

आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान लाली, मीरा, गुलशन, चांदनी, परवीन, लाड़ा, सायरा, उर्मिला, नसीम, कलीम, नजमा, घी, पिंकी और अनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज