पाली में बूथ एजेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:जयपुर में फर्जी मतदान के आरोप में हंगामा, श्रीगंगानगर में इटली से वोट देने आया युवक

Spread the love

पाली के फालना में कांग्रेस कैंडिडेट के बूथ एजेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने आरोप लगाया कि दिनेश (25) वार्ड नंबर-21 के कांग्रेस कैंडिडेट रवि का बूथ एजेंट था। उसे बूथ के अंदर धमकाया गया था, इसलिए उसने घर जाकर फंदा लगा लिया।

जोधपुर में अशोक गहलोत ने परिवार के साथ महामंदिर एरिया के जैन स्कूल में वोटिंग की। इस दौरान विवाद भी हुआ। भाजपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि बूथ पर एक पोलिंग कर्मचारी ने पूर्व सीएम के पैर छुए। ये आचार संहिता का उल्लंघन है।

झुंझुनूं के चिड़ावा के एक बूथ पर पुलिसवालों ने सरकारी कैमरामैन का मेमोरी कार्ड छीन लिया। महिला मतदाताओं ने बुर्का-घूंघट हटाकर उनका वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई थी।

दौसा में कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा और भाजपा पार्षद प्रत्याशी में बहसबाजी हो गई। दरअसल, बूथ नंबर-79 पर सांसद और उनके मीडिया प्रभारी परिवार के साथ वोटिंग करने पहुंचे थे। भाजपा के बूथ एजेंट ने सांसद के मीडिया प्रभारी की बेटी पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

बाड़मेर के धोरीमन्ना में नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में वोट मांगने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार को कांग्रेस प्रत्याशी की रिश्तेदार महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। विवाद एक-दूसरे पक्ष के वोटरों को बूथ पर ले जाने को लेकर हुआ।

जयपुर के वार्ड नंबर-113 में ईवीएम खराब होने पर वोटर्स ने हंगामा किया। वहीं, वार्ड नंबर-114 के एक बूथ में कांग्रेस कैंडिडेट और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच विवाद हो गया। वार्ड-49 में कांग्रेस प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ फर्जी मतदान के आरोप में प्रदर्शन किया।

राजस्थान निकाय चुनाव में 9 सितंबर को पहले चरण में 162 निकायों के लिए वोटिंग हुई थी। इसमें कुल 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों फेज के चुनाव परिणाम 14 सितंबर को आएंगे।

वोटिंग से जुड़ी PHOTOS

पाली के फालना में बूथ एजेंट की आत्महत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।

पाली के फालना में बूथ एजेंट की आत्महत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के गेटोर जगतपुरा के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के गेटोर जगतपुरा के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

अजमेर के किशनगढ़ के वार्ड नंबर 38 पर एक निर्दलीय कैंडिडेट और दूसरे पक्ष मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके से भीड़ को खदेड़ा।

अजमेर के किशनगढ़ के वार्ड नंबर 38 पर एक निर्दलीय कैंडिडेट और दूसरे पक्ष मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके से भीड़ को खदेड़ा।

दौसा में मतदान केंद्र संख्या-79 पर कांग्रेस के लोकसभा सांसद से भाजपा कैंडिडेट की बहस हो गई। प्रत्याशी ने सांसद से साथ आई एक लड़की पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया।

दौसा में मतदान केंद्र संख्या-79 पर कांग्रेस के लोकसभा सांसद से भाजपा कैंडिडेट की बहस हो गई। प्रत्याशी ने सांसद से साथ आई एक लड़की पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया।

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर के वार्ड नंबर 18 के बूथ पर मतदान के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थक एक वोटर को बूथ के अंदर तक लेकर गए थे।

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर के वार्ड नंबर 18 के बूथ पर मतदान के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थक एक वोटर को बूथ के अंदर तक लेकर गए थे।

निकाय चुनाव के सेकेंड फेज में आज उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी अलग-अलग जगह मतदान किया।

निकाय चुनाव के सेकेंड फेज में आज उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी अलग-अलग जगह मतदान किया।

झुंझुनूं के चिड़ावा में निर्दलीय कैंडिडेट पर हमले का आरोप है। घायल को जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

झुंझुनूं के चिड़ावा में निर्दलीय कैंडिडेट पर हमले का आरोप है। घायल को जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

जयपुर के वार्ड नंबर 114 के केसरियों का धर्मशाला के बूथ पर कांग्रेस कैंडिडेट और निर्दलीय प्रत्याशी में विवाद।

जयपुर के वार्ड नंबर 114 के केसरियों का धर्मशाला के बूथ पर कांग्रेस कैंडिडेट और निर्दलीय प्रत्याशी में विवाद।

अजमेर कांग्रेस की महिला नेता को आईडी नहीं होने के कारण वोट नहीं डालने दिया गया।

अजमेर कांग्रेस की महिला नेता को आईडी नहीं होने के कारण वोट नहीं डालने दिया गया।

जयपुर के झोटवाड़ा के वार्ड नंबर 27 से भाजपा कैंडिडेट ने मतदान केंद्र के बाहर बुजुर्ग वोटर के पैर पकड़कर उसे ही वोट डालने की अपील की।

जयपुर के झोटवाड़ा के वार्ड नंबर 27 से भाजपा कैंडिडेट ने मतदान केंद्र के बाहर बुजुर्ग वोटर के पैर पकड़कर उसे ही वोट डालने की अपील की।

कोटा के वार्ड-52 में भाग संख्या -3 पर सुबह ही वोटर्स की लंबी लाइन नजर आई।

कोटा के वार्ड-52 में भाग संख्या -3 पर सुबह ही वोटर्स की लंबी लाइन नजर आई।

निकाय चुनावों में मतदान के लिए बुजुर्ग वोटर्स में उत्साह नजर आ रहा है।

निकाय चुनावों में मतदान के लिए बुजुर्ग वोटर्स में उत्साह नजर आ रहा है।

निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी अपडेट्स

जयपुर: वार्ड नंबर 114 के एक बूथ पर सुबह-सुबह हंगामा और विवाद हुआ। यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस कैंडिडेट को बूथ के अंदर से बाहर करने की मांग की। वार्ड 26 में मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी ने हंगामा कर दिया। मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी ने कर्मचारियों पर सरकार से मिली भगत के लगाए आरोप।

कोटा: बोरखेड़ा इलाके स्थित स्वराज एन्क्लेव के लोगों ने मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया है। नगर निगम के दूसरे एरिया में सुबह से सभी बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

झुंझुनूं: जिले की सिंघाना नगर पालिका के वार्ड 25 के बूथ नंबर 25 पर ईवीएम खराब होने के कारण 7 बजे से मतदान शुरू नहीं हो सका। खराबी की सूचना पर अधिकारी और टेक्नीकल टीम मौके पर पहुंची। करीब 50 मिनट बाद वोटिंग शुरू हुई। चिड़ावा में एक बूथ पर महिलाओं की शिकायत पुलिस ने सरकारी कैमरामैन का मेमोरी कार्ड छीन लिया। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने हमले का भी आरोप लगाया है।

अजमेर: नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता रहीं और कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली बिना आईडी वोट डालने पहुंची। उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। मामला ऑल सैंट स्कूल धोला भाटा का है। अजमेर में सुबह विधानसभा सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मंत्री अनीता भदेल ने भी मतदान किया।

जोधपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्नी सुनीता, बेटे वैभव और बहू हिमांशी गहलोत के साथ जोधपुर के महामंदिर के जैन स्कूल में वोट डाला। वहीं, वार्ड नंबर-40 से कांग्रेस-भाजपा के कैंडिडेट एक मतदान केंद्र पर मिले तो दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। फोटो भी क्लिक करवाई।

Related Posts

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले…

Read more

राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे:संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं; सत्याग्रह पहल शुरू की, लोगों से जुड़ने की अपील

Spread the love

Spread the loveराहुल गांधी ने शनिवार को X पर वीडियो शेयर कर लोगों से सत्याग्रह पहल में जुड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय और अपने हक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी