पायलट बोले-ज्ञानेश कुमार की क्या ताकत कि वोट काट दें:BJP ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई, राजस्थान में दलों को डराकर बनाए चेयरमैन

Spread the love

टोंक में धन्यवाद यात्रा में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट शामिल हुए।

पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और भाजपा पर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है।

पायलट ने कहा- आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जो माहौल बना है, और जो सवाल उठ रहे हैं, उसके लिए पूरी तरह से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदार है। उन्हें जो ताकत दी जा रही है, वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दे रहे हैं, वरना ज्ञानेश कुमार की क्या ताकत कि वे वोट काट दें।

सचिन पायलट ने कहा कि आमतौर पर परिसीमन (SIR) के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ती है, लेकिन देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ नाम काट दिए। वोट बढ़ने के बजाय घट जाना एक गंभीर विषय है।

पायलट रविवार को टोंक पहुंचे थे, जहां वे नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद निकाली गई धन्यवाद यात्रा में शामिल हुए थे। इस मौके पर पायलट ने मीडिया से भी बातचीत कीं।

उन्होंने निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा है, लेकिन भाजपा ने चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, लोगों को धमकाया और आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार ने केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए यह सब किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी चेयरमैन बनाने के लिए भाजपा ने अन्य दलों के लोगों को डरा-धमकाकर तोड़ने की कोशिश की और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गईं।

धन्यवाद यात्रा के दौरान सचिन पायलट का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।

धन्यवाद यात्रा के दौरान सचिन पायलट का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।

2028 में केंद्र में बनेगी कांग्रेस सरकार सचिन पायलट ने दावा किया कि जनता अब भाजपा के कुशासन से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी 240 सीटों पर सिमट गई थी, जिसके बाद वे संख्या बल बढ़ाने के लिए अन्य दलों को डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अब कांग्रेस को वोट देने का इंतजार कर रही है और 2028 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पंजाब में ड्रग्स की होम डिलीवरी हो रही उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार अपराध ग्राफ बढ़ा है। जेलों के अंदर से लोग फोन कर लोगों को धमका रहे हैं और फिरौती मांग रहे हैं। राज्य में ड्रग्स की होम डिलीवरी तक हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब की जनता भी इस बदहाली से तंग आ चुकी है और आगामी समय में वहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

50 किलो की माला पहनाई गई पायलट दोपहर करीब 2 बजे टोंक पहुंच गए, जहां छावनी में कांग्रेस से जीते पार्षद अकबर खान समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पायलट को 50 किलो की माला पहनाई गई।

इसके बाद वे घंटाघर पहुंचे, नगर परिषद चेयरमैन मयंक जैन, हंसराज गाता, निवाई के पूर्व विधायक कमल लोदी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। फिर बड़ी संख्या में गाड़ियों के साथ धन्यवाद यात्रा घंटाघर, सुभाष बाजार, पांच बत्ती, नौशे मियां का पुल, बड़ा कुआं क्षेत्र से होते हुए राज मिडवे पहुंची, जहां आतिशबाजी और स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज