
निवाई में ईसरदा बांध की नहरों से पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल सारसोप पहुंचा। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसानों ने महापंचायत में निवाई क्षेत्र को भी ईसरदा बांध के पानी से लाभान्वित करने की मांग उठाई।

नहर को आगे नहीं बढ़ने देने की चेतावनी दी
पलेई ने कहा कि ईसरदा बांध परियोजना के पानी में निवाई क्षेत्र के किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निवाई को पानी नहीं मिला, तो किसान आंदोलन करेंगे और नहर को आगे नहीं बढ़ने देंगे।
उन्होंने बताया कि निवाई क्षेत्र लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहा है। पर्याप्त पानी मिलने से कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायसंगत पानी वितरण पर जोर दिया।
ये रहे मौजूद
महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेश महामंत्री बत्ती लाल बेरवा, मोहनलाल चौधरी, हनुमान चौधरी, बाबूलाल मीणा और गोविंद चौधरी सहित कई किसान प्रतिनिधि मौजूद थे।



