आवा में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह:बारात में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

Spread the love

आवा ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पंडित ऋषिराज जी शर्मा के मधुर प्रवचनों से कथा पांडाल भक्ति रस में डूब गया।

पंडित ऋषिराज शर्मा ने श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं, कंस वध और द्वारका स्थापना के प्रसंग सुनाए। श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनते ही पांडाल ‘द्वारकाधीश भगवान की जय’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने इसे जीवात्मा का परमात्मा से अलौकिक मिलन बताया।

इस अवसर पर कथा पांडाल में श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह की झांकी सजी। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भगवान की बारात निकली। श्रद्धालुओं ने जमकर फूल बरसाए। मंगल गीतों और भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमे और नृत्य किया।

मुख्य यजमान और ग्रामवासियों ने व्यासपीठ का पूजन कर आरती की। कथा के बाद भक्तों को माखन-मिश्री और छप्पन भोग का महाप्रसाद बांटा गया। इस आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज