निवाई, 3 घंटे पहले

श्री खाटू श्याम मंडल पहाड़ी की ओर से निवाई खाटू श्याम जी के लिए एक पदयात्रा निकाली गई। ये पदयात्रा पहाड़ी से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रद्धालु रामप्रसाद जाट ने बताया- पदयात्रा शुरू करने से पहले ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद श्याम बाबा के जयकारों के साथ यात्रा पहाड़ी से रवाना हुई। बैंड बाजे और डीजे पर बज रहे भजनों पर युवक-युवतियों ने भक्ति नृत्य किया। यात्रा में शामिल रथ में श्याम बाबा की आकर्षक झांकी भी थी, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही।
रास्ते में जगह-जगह पदयात्रियों का फूलों से स्वागत किया गया। ये यात्रा पहाड़ी से बरथल तिराहा, रजवास मोड़, संजय वन, पहाड़ी चुंगी नाका, बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल और झिलाय रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुंची।
मंदिर पहुंचने पर श्याम प्रेमियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पदयात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। पदयात्रियों ने श्याम बाबा मंदिर के शिखर पर निशान चढ़ाए और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गंगा जमना गार्डन में एक बड़ा भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।





