निवाई , 50 मिनट पहले

निवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में 70वीं जिला स्तरीय 17 और 19 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता शुक्रवार को खत्म हुई। इसमें 17 साल के वर्ग में जिले की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं, 19 साल के वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया।

खिड़गी की टीम ने जीती
जिला खेल अधिकारी देवनारायण गुर्जर ने बताया- 17 साल के वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिड़गी की टीम जीती। दादूदयाल स्कूल निवाई दूसरे नंबर पर रहा। श्रीरामपुरा की टीम ने तीसरा स्थान पाया। इस तरह 19 साल के वर्ग में भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिड़गी की टीम पहले नंबर पर रही। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय की टीम को दूसरा स्थान मिला।
विजेता और खिलाड़ियों को दिए इनाम
आयोजक और प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता खत्म होने पर विजेता और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनाम दिए गए। अब इन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।
ये रहे मौजूद
समापन समारोह में भूपेन्द्र राजावत, निवाई के प्रधानाचार्य गिरीराज गुर्जर, रामकिशन पीटीआई, अशोक चौधरी, हेमराज चौधरी, राजाराम, कैलाश, जगदीश और जीतू चौधरी कुड़रवाल मौजूद थे। इनके साथ विद्यालय स्टाफ, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी भी शामिल रहे।





