पर्यवेक्षक IAS सौरभ स्वामी ने चेक किया स्ट्रॉन्ग रूम:कलेक्टर टीना डाबी के साथ मतदान केंद्रों का लिया जायजा

Spread the love

नगर निकाय चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी ने ईवीएम कमीशनिंग के कार्य, स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर टीना डाबी भी मौजूद रहीं।

टोंक नगर परिषद समेत 10 निकायों के दो चरणों (9 और 11 सितंबर को) में होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने IAS सौरभ स्वामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक ने सोमवार को टोंक के राजकीय महाविद्यालय में चल रहे EVM कमिशनिंग के काम का निरीक्षण किया।

साथ ही स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर टीना डाबी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मीणा भी मौजूद रहे।

पर्यवेक्षक IAS सौरभ स्वामी ने कलेक्टर टीना डाबी के साथ मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

पर्यवेक्षक IAS सौरभ स्वामी ने कलेक्टर टीना डाबी के साथ मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी ने नगरपालिका पीपलू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथड़ी के वार्ड संख्या 6 के मतदान केंद्र संख्या 6 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू के वार्ड संख्या 11 के मतदान केंद्र संख्या 3 व वार्ड संख्या 5 के मतदान केंद्र संख्या 5 का निरीक्षण कर निर्देश दिए।

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी कपिल कुमार कोठारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी अभिषेक पारीक मौजूद रहे।

प्रथम चरण में पांच नगर निकायों में 9 को होगा मतदान

टोंक जिले में टोंक नगर परिषद और 9 नगर पालिकाएं हैं। इनमें प्रथम चरण में देवली, उनियारा, दूनी, निवाई, पीपलू नगर पालिका के वार्ड पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार को मतदान दलों की रवानगी संबंधित निकाय मुख्यालय के लिए रवानगी स्थल से की जाएगी।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज